राजभवन में 24x7 ‘प्रवासी हेल्पडेस्क’ शुरू

Middle - East हालात पर बंगाल राजभवन अलर्ट
राजभवन में 24x7 ‘प्रवासी हेल्पडेस्क’ शुरू
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मिडिल - ईस्ट में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तथा GCC में बंगाल के लाखों प्रवासियों के निवास को ध्यान में रखते हुए लोकभवन (राजभवन) कोलकाता ने बड़ी पहल की है। राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस के निर्देश पर लोक भवन पीस रूम में एक विशेष प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। यह 24x7 विशेष प्रकोष्ठ ‘प्रवासी हेल्पडेस्क’ के नाम से कार्य करेगा। इसका उद्देश्य मध्य-पूर्व में फंसे प्रवासी नागरिकों के परिजनों से प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की आपातकालीन या संकट संबंधी सूचनाओं और फोन कॉल्स को प्राप्त करना तथा आवश्यक समन्वय करना है।

24x7 प्रवासी हेल्पडेस्क सेल

फोन नंबर: 033-22001641

ईमेल :

peaceroomrajbhavan@gmail.com

osd2w.b.governor@gmail.com

generalcellgs@gmail.com

specialcellgs@gmail.com

संदीप सिंह राजपूत जो कि विशेष कर्तव्य अधिकारी हैं उन्हें इस सेल का को - ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

(फोन नं. : 97177 73134)

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in