बशीरहाट पुलिस ने घर में छिपाये बम किये बरामद !

22 Live Bombs Recovered from House Ahead of Elections
घर से बरामद किये गये बम REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बंगाल के विभिन्न हिस्सों से विस्फोटक बरामद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट अंचल के हाड़ोआ थाना अंतर्गत सोनापुकुर-शंकरपुर ग्राम पंचायत के नपाड़ा इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक घर से 22 ताजा बम बरामद किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मुजीबर मुल्ला के घर में मिला बमों का जखीरा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुख्ता जानकारी मिलने के बाद हाड़ोआ थाने की पुलिस ने मुजीबर मुल्ला नामक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अंदर भारी मात्रा में जिंदा बम छिपे हुए मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि बमों को चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के उद्देश्य से जमा किया गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसी घर में बम बनाने का काम भी चल रहा था, क्योंकि वहां से कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली है।

बम निरोधक दस्ता मौके पर, सुरक्षा बढ़ी

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बरामद बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को सूचित किया गया है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा को लेकर गहरा डर व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह विस्फोटकों का मिलना उनके लिए डरावना है। प्रशासन ने क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है और इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह या राजनीतिक साजिश की भी जांच की जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in