21st July TMC Rally : धर्मतल्ला में उमड़ा जनसैलाब

फोटो- दीपेन उपाध्याय
फोटो- दीपेन उपाध्याय
Published on: 

कोलकाता : हर बार की तरह इस बार भी तृणमूल कांग्रेस आज 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाएगी। इस मेगा रैली को लेकर धर्मतल्ला क्षेत्र सुरक्षा की चादरों में लिपटा हुआ है। सीईएससी हाउस के सामने आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी मुख्य वक्ता होंगी। इस बार शहीद दिवस का कार्यक्रम बेहद ही अहम है। एक तरफ पंचायत चुनाव में तृणमूल की सफलता व दूसरी ओर 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के कारण यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। आज मंच से सीएम क्या संदेश देती हैं इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। तृणमूल कार्यकर्ताओं में उत्साह इस कदर है कि वे जिलों से कई दिनों पहले ही यहां आ चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है जाे कि पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। ऐसे में कोलकाता अचल हो सकता है। हावड़ा और सलदह स्टेशन अभी भी लोगों के कोलकाता आने का सिलसिला जारी है।
ऐसी हैं सुरक्षा की तैयारियां
कार्यक्रम स्थल पर रिकॉर्ड संख्या में 5,000 पुलिसकर्मी तैनात
18 एम्बुलेंस, 4 आपदा प्रबंधन और 8 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें भी स्टैंडबाय
पूरे इलाके पर अतिरिक्त 45 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी नजर
20 इमारतों की छतों पर पुलिस टीमें रहेंगी मौजूद
कार्यक्रम में रिकॉर्ड भीड़
इस बार रिकॉर्ड भीड़ होने की उम्मीद है। फलस्वरूप ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। कम से कम 14 महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सभा स्थल से सटी कई सड़कों पर वाहन पार्किंग पर आज से प्रतिबंध रहेगा। हर बार की तरह इस बार भी गीतांजलि स्टेडियम, खुदीराम अनुशीलन केंद्र, सेंट्रल पार्क और अन्य स्थानों पर लोग ठहरे हुए हैं। आज सुबह भारी संख्या में कार्यकर्ता धर्मतल्ला पहुंचेंगे। इस बार उत्तर बंगाल के जिलों से कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा यहां पहुंचा है। इसके अलावा बांकुड़ा, बीरभूम, मालदह जिले से पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगभग आ चुकी है। कोलकाता के अलावा हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, मिदनापुर क्षेत्रों से भी अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के घर में हथियार लेकर प्रवेश करने की कोशिश करते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर में एक हथियारबंद युवक भुजाली और छुरी के साथ घुसने की कोशिश की। आरोपी युवक पुलिस लिखी हुई गाड़ी में पहुंचा था। पुलिस को संदेह हुआ और पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर पूछताछ की और संदेह होने पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से भुजाली और छुरी बरामद हुआ। उसके पास से एक संदेहजनक बैग भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कालीघाट थाने में ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी के मालिक नूर हमीम बताया गया है। घटना सुबह 10.30 बजे की है। युवक को हिरासत में लिया गया है।

अन्य दिनों में इस रास्ते से लोगों को अनुमति नहीं मिलती है लेकिन आज 21 जुलाई है इसलिये आज यहां लोगाें को भीतर जाने की अनुमति मिल रही है। क्योंकि लोग सेल्फी लेने वहां पहुंच रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in