पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में असम में 2 और लोग गिरफ्तार

अब तक 45 लोगों पर कसा शिकंजा
पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में असम में 2 और लोग गिरफ्तार
Published on

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर, भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम में अब तक इस तरह के मामलों में गिरफ्तार किये गये लोगों की कुल संख्या 45 हो गयी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, गिरफ्तार किये गये लोगों की परहचान सोनितपुर निवासी साजिद अहमद और ग्वालपाड़ा निवासी रोजन अली के रूप में हुई है। भारतीय भूमि में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई जारी। अब तक 45 देशद्रोहियों को जेल भेजा जा चुका है। हम और भी लोगों की तलाश कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in