2 उग्रवादी गिरफ्तार, 11 आग्नेयास्त्र जब्त

सुरक्षा बल एक्शन मोड में
2 उग्रवादी गिरफ्तार, 11 आग्नेयास्त्र जब्त
Published on

इंफाल : मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और 11 आग्नेयास्त्र तथा 10 आईईडी जब्त किए। पुलिस ने बताया कि ‘कांगलेई यावोल कन्ना लूप’ (केवाईकेएल) के दो उग्रवादियों को गुरुवार को थौबल जिले के वांगजिंग खाबाखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2 हथगोले जब्त किए गए।

सुरक्षा बलों ने तेगनौपाल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में तलाश अभियान के दौरान 11 आग्नेयास्त्र और कई आईईडी जब्त किए। गुरुवार को तेगनौपाल जिले से नौ एमएम की 2 देसी पिस्तौल, मैगजीन, 10 आईईडी और आठ हथगोले जब्त किए गए। इंफाल पूर्व जिले के चिंगखेई चिंग क्षेत्र से एक 7.62 एसएलआर राइफल, 1 मैगजीन, 12 बोर की 2 एसबीबीएल बंदूक, 7.65 एमएम वाली 1 पिस्तौल, मैगजीन, बिना डेटोनेटर के 3 हथगोले, गोला-बारूद, बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हथियार जब्त किए गए। इंफाल पश्चिम जिले के खोंगनाओबी कैनाल मार्ग से 1 एके राइफल, 1 एसएलआर, 1 मैगजीन, 9 एमएम कार्बाइन मशीन गन, 1 सिंगल बैरल बंदूक, 1 पिस्तौल, बिना डेटोनेटर के 2 हथगोले जब्त किए गए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in