सुरक्षा बल के साथ मुठभेड़ के दौरान 2 महिला नक्सली मारी गयीं

मंडला जिले का है मामला
सुरक्षा बल के साथ मुठभेड़ के दौरान 2 महिला नक्सली मारी गयीं
Published on: 

भोपाल - मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गयीं। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि मुठभेड़ बिछिया थाना क्षेत्र में हुई। घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल, एक साधारण राइफल, वायरलेस सेट और कुछ दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गयीं। डीजीपी ने बताया कि अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News