TMC के 17 दफ्तर, 250 कर्मचारी! ऋतब्रत ने ममता से पूछा-आखिर हैं कहां?

ऋतब्रत गुट ने कालीघाट खेमे से मांगा हिसाब
AI Generated Image
AI Generated Image
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में कालीघाट गुट की ओर से दी गयी जानकारी पर ऋतब्रत बनर्जी गुट ने सवाल उठाया है। 11 अगस्त को सुनवाई के दौरान पार्टी की ओर से अदालत में बताया गया कि करीब 17 कार्यालयों में लगभग 250 कर्मचारी काम करते हैं, जिनके मासिक वेतन के लिए 53.23 लाख रुपये की जरूरत होती है। यह जानकारी ईडी द्वारा करीब 440 करोड़ रुपये के साथ फ्रीज किये गये बैंक खातों को संचालित करने की अनुमति मांगने के दौरान दी गयी।

‘17 कार्यालय कहां हैं, 250 कर्मचारी कौन?’

ऋतब्रत गुट ने सवाल उठाया कि तृणमूल के 17 कार्यालय आखिर कहां हैं और वहां काम करने वाले 250 कर्मचारी कौन हैं? गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी शायद इन कार्यालयों और कर्मचारियों की पूरी जानकारी नहीं दे पायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिकतम एक-दो कार्यालयों के बारे में जानते हैं। 17 कार्यालय और 250 कर्मचारियों की बात कभी नहीं सुनी।’’

सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी

ऋतब्रत ने कहा कि उनका गुट सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सभी 17 कार्यालयों के पता, कर्मचारियों की पहचान और अन्य विवरण मांगेगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि के भुगतान का स्पष्ट रिकॉर्ड होना चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पैसा गलत हाथों में न जाए। 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किये गये टीएमसी के बैंक खातों के मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in