तेलंगाना में 17 माओवायों ने किया सरेंडर

जाने क्या है पूरा मामला
तेलंगाना में 17 माओवायों ने किया सरेंडर
Published on: 

हैदराबाद : तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 17 सदस्यों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि भद्राद्री कोठागुडेम जिला पुलिस के ‘ऑपरेशन चेयुथा’ कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और आदिवासी लोगों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी उपायों के बारे में जानने के बाद इन 17 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया। इस वर्ष अब तक पुलिस की विभिन्न योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के कारण 282 माओवादियों ने जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसारवर्तमान में भाकपा (माओवादी) तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों में ही सक्रिय है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को किसी भी कीमत पर प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के साथ सहयोग नहीं करना चाहिए। अगर ग्रामीणों को अपने क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की माओवादी गतिविधि दिखाई देती है, तो उन्हें तुरंत निकटतम थानों या अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। हाल ही में मुलुगु जिला पुलिस को ग्रामीणों के माध्यम से ऐसी सूचना मिली और 20 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से 12 हथियार जब्त किये गये।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News