सिर पर ताड़ का फल गिरने से बच्ची की मौत

Tragic News: 14-Month-Old Toddler Dies After Palm Fruit Falls on Head in Howrah's Amta
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के आमता इलाके में 14 महीने की मासूम बच्ची आकिफा सुल्ताना की एक दुर्घटना में जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर आकिफा अपनी बड़ी बहन के साथ तीन पहियों वाली साइकिल पर बैठकर घूमने निकली थी। जैसे ही वे सड़क किनारे लगे ताड़ के पेड़ के पास पहुंचीं, अचानक एक भारी ताड़ का फल सीधे आकिफा के सिर पर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची के नाक और मुंह से खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत आमता जयपुर के बी.बी. धर ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोलकाता के SSKM अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर खतरनाक तरीके से झुके इस पेड़ को हटाने के लिए मालिक से कई बार कहा गया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत उस ताड़ के पेड़ को कटवा दिया है। पुलिस के मुताबिक परिवार की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in