एक आध्यात्मिक गुरु के 14 अनुयायियों से 9 करोड़ की ठगी

44-वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक आध्यात्मिक गुरु के 14 अनुयायियों से 9 करोड़ की ठगी
Published on: 

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक आध्यात्मिक गुरु के 14 अनुयायियों को उच्च रिटर्न का वादा कर फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाकर कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में 44-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त मोहित वाधवा उर्फ मनु को सुभाष नगर से गिरफ्तार किया गया। मोहित वाधवा और उसके साथी सभी गुरुजी नामक एक आध्यात्मिक व्यक्ति के भक्त थे और छतरपुर के बड़े मंदिर में नियमित रूप से ‘सत्संग’ में भाग लेते थे।

यहीं उन्होंने साथी भक्तों का विश्वास हासिल किया। भरोसे का लाभ उठाते हुए उन्होंने कथित तौर पर लोगों को दुबई की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने का लालच दिया। अभियुक्तों ने उच्च रिटर्न का वादा किया और सितंबर 2017 से सितंबर 2020 के बीच कई किस्तों में लगभग 9 करोड़ रुपये एकत्र किए। गुरप्रीत कौर राय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद तीन और परिवार सामने आए, जिससे ठगे गए लोगों की कुल संख्या 14 हो गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in