गंगासागर में 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

1 जनवरी से 15 जनवरी तक का आंकड़ा, मेला शांतिपूर्ण संपन्न, लाखों श्रद्धालु अपने घर की तरफ लौट चुके हैं, व्यवस्थाओं पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि देशभर से आए श्रद्धालु सुरक्षित रूप से घर लौट सकें
गंगासागर में 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

गंगासागर : ऐतिहासिक गंगासागर मेला श्रद्धा और आस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। गुरुवार की शाम तक करीब 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगासागर में पुण्य की डुबकी लगायी। कई लाख श्रद्धालु अपने घर की तरफ लौट चुके हैं। यह राज्य की सीएम ममता बनर्जी की खास फसल के कारण संभव हो पाया है। यह जानकारी राज्य के मंत्री अरूप विश्वास ने गुरुवार की शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक का है। मंत्री के अनुसार गुरुवार को श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी खासी थी। मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि गुरुवार को अपराह्न 1 बजकर 19 मिनट तक पूर्ण स्नान का शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह था। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किये गये जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी है। सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि मेले के दौरान पॉकेटमारी की 456 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से 438 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉकेटमारी और अन्य आपराधिक मामलों में कुल 895 लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर भी प्रशासन सतर्क रहा। कुल मिलाकर गंगासागर मेला शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है। प्रशासन सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि देशभर से आए श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम रूप से अपनी तीर्थ यात्रा पूरी कर सकें।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in