बिजली गिरने की वजह से बिहार में 13 लोगों ने गवाई जान

मुख्यमंत्री ने की 4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
बिजली गिरने की वजह से बिहार में 13 लोगों ने गवाई जान
Published on: 

पटना : बिहार के 4 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेगूसराय में 5, दरभंगा में 4, मधुबनी में 3 और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बिहार सरकार मृतकों के परिवार को देगी 4 लाख रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। कुमार ने राज्य के लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है। इस साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में पेश की गई बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 2023 में आकाशीय बिजली गिरने या वज्रपात से संबंधित 275 मौतें हुईं थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News