12वें कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल की हुई शुरुआत

32 देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखायी जायेंगी
 12वें कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन मौके पर सूचना व संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन, वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य, शिशु किशोर अकादमी की चेयरपर्सन अर्पिता घोष, कल्चर विभाग के डायरेक्टर कौशिक बसाक, इंफॉर्मेशन विभाग की डायरेक्टर शर्मिष्ठा बनर्जी, डायरेक्टर ऑफ को ऑडिनेशन कौस्तव तरफदार, फिल्म निर्देशक संदीप राय, गौतम घोष, बाल कलाकार अभिनव बरुआ सहित अन्य कई गण्यमान्य उपस्थित थे
12वें कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन मौके पर सूचना व संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन, वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य, शिशु किशोर अकादमी की चेयरपर्सन अर्पिता घोष, कल्चर विभाग के डायरेक्टर कौशिक बसाक, इंफॉर्मेशन विभाग की डायरेक्टर शर्मिष्ठा बनर्जी, डायरेक्टर ऑफ को ऑडिनेशन कौस्तव तरफदार, फिल्म निर्देशक संदीप राय, गौतम घोष, बाल कलाकार अभिनव बरुआ सहित अन्य कई गण्यमान्य उपस्थित थे
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 12वें कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 23 जनवरी से हो गयी। यह फिल्म फेस्टिवल 29 जनवरी तक चलेगा। राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत शिशु किशोर अकादमी के तत्वावधान में कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नंदन में इसके उद्घाटन मौके पर सूचना व संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन, वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य, शिशु किशोर अकादमी की चेयरपर्सन अर्पिता घोष, कल्चर विभाग के डायरेक्टर कौशिक बसाक, इंफॉर्मेशन विभाग की डायरेक्टर शर्मिष्ठा बनर्जी, डायरेक्टर ऑफ को ऑडिनेशन कौस्तव तरफदार, फिल्म निर्देशक संदीप राय, गौतम घोष, बाल कलाकार अभिनव बरुआ सहित अन्य कई गण्यमान्य उपस्थित थे। मंत्री इंद्रनील सेन बताया कि चिल्डेन्स फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष 200 से अधिक बाल फिल्में दिखाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की प्रेरणा, आने वाली पीढ़ी के लिए उनकी साेच है कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि शिशुओं के लिए इस तरह का फिल्म फेस्टिवल और कही नहीं होता है। विश्व के दरबार में इस तरह के फिल्म फेस्टिवल से बंगाल की एक अलग छवि स्थापित होती है। उद्घाटन कार्यक्रम में शुरुआती गीत आमी बांग्ला गान गाई से हुई। बच्चों की गान प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत सत्यजीत राय निर्देशित क्लासिक बंगाली फिल्म सोनार केल्ला से हुई।

आने वाली पीढ़ी के लिए होगा प्रेरणादायक

शिशु किशोर अकादमी की चेयरपर्सन अर्पिता घोष ने बताया कि 12वां कोलकाता इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल का इस बार थीम ट्रेजर हंट रखा गया है। 32 देशाें की 200 से अधिक फिल्में दिखायी जायेंगी। असल में यही हमारी ट्रेजर या संपदा है, बंगाल की संस्कृति ही असली ट्रेजर है। यहां इस तरह की फिल्में दिखायी जायेंगी जिसे देखकर बच्चे अपनी बंगाल की भूमि पर गर्व करेंगे। इस बार थीम का उद्देश्य बंगाली है। कई अहम फिल्में दिखायी जायेंगी जो बच्चों को बेहद ही पसंद आयेंगी। इनमें फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्में, एनीमेशन और डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in