केंद्र की सत्ता में 11 साल, मोदी सरकार देशभर को देगी अपना रिपोर्ट कार्ड

हर मंत्रालय को पिछले एक वर्ष के अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होगी
केंद्र की सत्ता में 11 साल, मोदी सरकार देशभर को देगी अपना रिपोर्ट कार्ड
Published on: 

नई दिल्ली : आगामी 9 जून को एनडीए सरकार केंद्र में अपनी सत्ता के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मनाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगे। मोदी ने 2014 का आम चुनाव जीतकर पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से अब तक वे लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं ।

पिछले वर्षों की तरह केंद्र सरकार इस अवसर को लेकर बड़ी तैयारियां कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

हर मंत्रालय को पिछले एक वर्ष के अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपनी होगी, जिसमें उनकी प्रमुख उपलब्धियां दर्शाई जाएंगी। इसके अलावा, जो भाजपा नेता पिछले 11 वर्षों से मंत्री हैं, उन्हें भी इन वर्षों में सरकार द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों की सूची तैयार करनी होगी। इन सभी जानकारियों को मिलाकर एक विस्तृत पुस्तिका (बुकलेट) तैयार की जाएगी, जिसे देश भर में वितरित किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News