11 चर्मा चौक पर युवक का शव फंदे से लटका मिला

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
11 चर्मा चौक पर युवक का शव फंदे से लटका मिला
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : 11 चर्मा चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव दुकान के सामने फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने एक व्यक्ति को दुकान के बाहर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को घेरते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवा, लगभग 42 वर्ष, के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से इसी इलाके में रह रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि उसके कोई करीबी रिश्तेदार यहां नहीं देखे गए और वह पास की दुकानों में छोटे-मोटे काम कर गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई, उसके निकट ही बंद पड़ी एक दुकान के सामने वह सोया करता था और वहीं उसका बैग, कपड़े व कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और एंबुलेंस भी पहुंची। टीम ने कपड़ों और अन्य वस्तुओं के नमूने एकत्र कर जांच शुरू की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in