'एयर स्ट्राइक में PAK के 11 सैनिक ढेर, 78 घायल'; PAK ने खुद कबूला यह सच

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है
'एयर स्ट्राइक में PAK के 11 सैनिक ढेर, 78 घायल'; PAK ने खुद कबूला यह सच
Published on: 

नई दिल्ली - पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत बड़ी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तान में छिपे कई खतरनाक आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस नुकसान से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैनिक मारे गए।

इसका कबूलनामा खुद पाक ने किया

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि हालिया भारत-पाक तनाव के दौरान भारतीय हमले में उनके 11 सैनिक मारे गए और 78 घायल हुए। यह सैन्य संघर्ष उस समय हुआ जब भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में आतंकवादियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News