कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 10 लोगों की मौत

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
घटनास्थल पर तैनात पुलिस।
घटनास्थल पर तैनात पुलिस।
Published on: 

बैंकूवरः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में हमलावर सहित आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक मकान में दो और लोग मृत पाए गए जिनका संबंध इस घटना से माना जा रहा है। ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) ने बताया कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। कनाडा में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं होना दुर्लभ हैं।कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में हमलावर सहित आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक मकान में दो और लोग मृत पाए गए जिनका संबंध इस घटना से माना जा रहा है। ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) ने बताया कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। कनाडा में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं होना दुर्लभ हैं।

लगभग 2,400 लोगों की आबादी वाला टंबलर रिज शहर वैंकूवर से 1,000 किलोमीटर उत्तर में अल्बर्टा की सीमा के पास स्थित है। प्रांतीय सरकार की वेबसाइट के अनुसार, टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के 175 छात्र पढ़ते हैं। आरसीएमपी के अधीक्षक केन फ्लॉयड ने पत्रकारों को बताया कि जांचकर्ताओं ने हमलावर की पहचान कर ली है, लेकिन उसका नाम जारी नहीं किया। न ही यह स्पष्ट है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया।

फ्लॉयड ने कहा, ‘‘हम अभी इस बात को समझने की स्थिति में नहीं हैं कि इस त्रासदी का कारण क्या था।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि पीड़ितों और आरोपी के बीच क्या संबंध थे। आरसीएमपी ने एक बयान में कहा, ‘‘गोलीबारी की प्रारंभिक प्रतिक्रिया के दौरान पुलिस ने खतरे का पता लगाने के लिए स्कूल में प्रवेश किया। तलाशी के दौरान अधिकारियों को कई पीड़ित मिले। संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया, जिसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान दिखायी दे रहे थे।’’

घटनास्थल पर तैनात पुलिस।
अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे?

बयान में कहा गया है, ‘‘संदिग्ध को छोड़कर छह अन्य व्यक्तियों को स्कूल के भीतर मृत पाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है। तीसरे व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।’’ ‘पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ ने मंगलवार को कहा कि सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलिमेंटरी स्कूल दोनों में ‘‘लॉकडाउन’’ लागू किया गया है यानी किसी को अंदर जाने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in