अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे?

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले दो दिन से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।
अभिषेक शर्मा ( फाइल फोटो)
अभिषेक शर्मा ( फाइल फोटो)
Published on: 

नई दिल्लीः भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके कारण उनका नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में खेलना संदिग्ध है। यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पिछले दो दिन से यहां अस्पताल में भर्ती है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है।’’

अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। भारत की प्राथमिकता नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं है, बल्कि 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच है, जहां पिच थोड़ी अलग होगी। पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।

अभिषेक शर्मा ( फाइल फोटो)
नामीबिया ने भारत के खिलाफ कसी कमर, कोच विलियम्स बोले- हमें अच्छे नतीजे की उम्मीद

गंभीर के घर पर रात्रिभोज में शामिल हुए थे अभिषेक

पेट के संक्रमण से दमखम और सहनशक्ति पर असर पड़ता है और यह देखना बाकी है कि क्या अभिषेक शुक्रवार को यात्रा करने, शनिवार को अभ्यास करने और रविवार को मैदान में उतरने की स्थिति में होंगे। सैमसन ने मंगलवार को यहां नेट पर बल्लेबाजी की और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ काफी समय बिताया, जो इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन अभिषेक के पूरी तरह से फिट न होने की स्थिति में अपने विकल्प तैयार रख रहा है।

भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि 25 वर्षीय अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in