मध्यमग्राम में होम का ताला तोड़कर 7 बांग्लादेशी सहित 10 फरार !

10 people including 7 Bangladeshis escaped after breaking the lock of a home in Madhyamgram.
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

मध्यमग्राम : मध्यग्राम थाना क्षेत्र के दोलतल्ला इलाके स्थित एक महिला होम से मंगलवार की देर रात 10 महिलाएं ताला तोड़कर फरार हो गयीं। फरार होने वालों में 7 बांग्लादेशी महिलाएं, 2 नाबालिग और राज्य की एक अन्य महिला शामिल थीं। घटना सामने आते ही होम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त होम में केवल महिला आवासीयों को रखा जाता है। यहां विदेशी नागरिकों तथा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के माध्यम से भेजी गई महिलाओं को आश्रय दिया जाता है। आरोप है कि आवासीयों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और सामूहिक रूप से वहां से भाग निकलीं। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

रातभर कार्रवाई कर पुलिस ने सभी को पकड़ा

घटना की सूचना मध्यग्राम थाने की पुलिस को दी गयी जिसपर पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। बाद में गंगानगर कटाखाल सहित आसपास के इलाकों से सभी फरार आवासीयों को बरामद कर लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से होम के प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर आवासीयों में असंतोष था। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के कारण उन्होंने भागने की योजना बनाई। बारासात जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) दुर्बार बनर्जी ने बताया कि होम प्रबंधन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in