आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम साथ है : सुदीप बंद्योपाध्याय

बंगाल ने हमेशा देश के लिए जान और खून दिया है
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम साथ है : सुदीप बंद्योपाध्याय
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार को दिल्ली में केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी। विपक्ष ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ की गई सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया। इस बैठक में तृणमूल की तरफ से सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। उन्हाेंने देश हित में पार्टी की एकजुटता सरकार के साथ दिखायी है और कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। बंगाल की सीएम और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि राष्ट्र हित में हम केंद्र सरकार के साथ हैं। सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी सीएम की बातों को दोहराया। इस दिन सर्वदलीय बैठक के बाद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। यह समय की मांग है। हमें कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना चाहिए। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। हम सभी पीओके और पाकिस्तान में आतंकी शिविरों के खिलाफ की गई कार्रवाई में अपने रक्षा बलों के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही सेना के समर्थन में एकजुट होने का समय आ गया है। सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि एक आम नागरिक के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बंगाल ने हमेशा ही देश के लिए जान और खून दिया है, नवजागरण से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक इसका जीता जागता उदहारण है। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलानी चाहिए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in