पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे को उनकी 111वीं जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे को उनकी 111वीं जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Published on

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा की 111वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जज्बा दुनिया भर के साहसी लोगों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने 1953 में इसी दिन सर एडमंड हिलेरी और नोर्गे द्वारा माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई को भी याद किया। ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा को श्रद्धांजलि देती हूं जिनकी 111वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जज्बा दुनिया भर के साहसी लोगों को प्रेरणा देता है।” सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चोटी 29 मई, 1953 को नौंवे ब्रिटिश अभियान के तहत फतह की थी। ममता बनर्जी ने आगे लिखा, “आज 72वां एवरेस्ट दिवस है जो माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मानित करता है। आइए, उस जज्बे को याद करें जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in