‘ऐसी बातें ही क्यों कही जाए जिसे सुनकर खराब लगे’

अनुब्रत की बातों पर ध्यान नहीं देता : विमान
‘ऐसी बातें ही क्यों कही जाए जिसे सुनकर खराब लगे’
Published on

कोलकाता : तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल पुलिस पर की गयी अशोभनीय अपनी टिप्पणी के बाद विवादों में हैं। अनुब्रत को लेकर पूछे गये सवाल पर विधानसभा के स्पीकर विमान बनर्जी ने कहा कि अनुब्रत मंडल ने अपनी बात की थी। मैं उनकी बातों को अहमियत नहीं देता। कई लोग कई काम कर रहे हैं। यह सब बातें क्यों कही गयी जिसे सुनकर खराब लगता है। ऐसी बातें ही क्यों कही गयी। जैसा कि सीएम के पास गृह विभाग का दायित्व है। निश्चित रूप में वह इस मामले को देखेंगी। उल्लेखनीय है कि एक पुलिस अधिकारी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से जुड़े मामले में गुरुवार को अनुब्रत मंडल बंगाल पुलिस के सामने पेश हुए। वह करीब एक सप्ताह तक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पुलिस के सामने नहीं पहुंचे थे। यह विवाद पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर मंडल की कथित आवाज वाली एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद शुरू हुआ। क्लिप में मंडल को कथित तौर पर महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते भी सुना जा सकता है। हालांकि सन्मार्ग क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। तृणमूल ने “अपमानजनक और अभद्र” भाषा का इस्तेमाल किए जाने की निंदा की थी। पार्टी ने मंडल की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था। बाद में मंडल ने लिखित माफीनामा जारी करते हुए कहा कि उनका किसी पुलिसकर्मी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in