कोलकाता उत्तर के लिए बनायी गयी कोर कमेटी

सुदीप बंद्योपाध्याय को मिली अहम जिम्मेदारी, कोलकाता उत्तर डिस्ट्रिक्ट कमेटी में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बने
कोलकाता उत्तर के लिए बनायी गयी कोर कमेटी
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की नयी तालिका जारी की गयी है। इसमें कोलकाता उत्तर के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें कोलकाता नार्थ के चेयरपर्सन पद की अहम जिम्मेदारी दी गयी है। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए इस जिम्मेदारी को बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं स्थानीय विधायकों और पार्षदों को लेकर एक कोर कमेटी बनायी गयी है। कोलकाता उत्तर डिस्ट्रिक्ट कमेटी में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को बनाया गया है तथा इस कोर कमेटी में अतिन घोष, जीवन साहा, नयना बंद्योपाध्याय, परेश पाल, डॉ. शशि पांजा, सुप्ति पांडे, विवेक गुप्त, स्वपन समाद्दार, व स्वर्ण कमल साहा शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in