भाजपा केवल बंटवारे की राजनीति में भरोसा करती है : जयप्रकाश

भाजपा केवल बंटवारे की राजनीति में भरोसा करती है : जयप्रकाश
Published on

कोलकाता : तृणमूल नेता जयप्रकाश मजुमदार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी केवल बंटवारे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बंगाली श्रमिकों काे पीटा गया है। भाजपा दिशाहीन राजनीति में उतर रही है। देश की सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। अब भाजपा सड़क पर उतरकर नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर पहरा बीएसएफ देती है और वह गृह मंत्रालय के अधीन है। उन्होंने माकपा पर भी हमला बोला और उस पर भाजपा का सहयोग करने का आराेप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के रथ को ममता बनर्जी रोक दे रही हैं। ऐसे में माकपा भाजपा की सहायता कर रही है। आम जनता सब समझ रही है। उटपटांग बातों के कारण जनता ने माकपा को नकार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि दीघा के जगन्नाथ मंदिर को लेकर भाजपा को ईर्ष्या हो रही है। उन्होंने कहा कि दीघा में जगन्नाथ मंदिर भक्त जा रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं। उन्हें किसी भी दुष्प्रचार से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यही असली हिन्दू धर्म का मतलब है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in