राज्यपाल नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती

राज्यपाल नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती
Published on

कोलकाता : राज्यपाल डॉसी वी आनंद बोस को मंगलवार को नियमित स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि बोस अस्पताल में रहने के दौरान कई दैनिक जांचों से गुजरेंगे। राज्यपाल को इसके पहले इस महीने की शुरुआत में चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को बुधवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ‘राज्यपाल को नियमित स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कई तरह की जांच की जाएगी। चिकित्सक भी उनकी जांच करेंगे।’इसके पहले, राज्यपाल को शहर के एक निजी अस्पताल से 15 मई को छुट्टी दे दी गई थी, जहां उन्हें लगभग एक महीने पहले कंधे में दर्द के कारण 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कंधे में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोनरी धमनी से जुड़े हल्के रोग का पता चला था, जिसके बाद उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि चिकित्सकों ने उन्हें अगली जांच तक अपने काम की गति धीमी रखने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in