शुक्रवार को इस तरह से करें मां लक्ष्मी की आराधना, बरसेगा अपार धन

Published on

कोलकाता : लक्ष्मी माता को धन की देवी के रूप में दर्जा दिया गया है। धन हम सब के जीवन का बहुत ही जरूरी हिस्सा माना जाता है। हम सब अपने जीवन में धन कमाने के लिए बहुत ही कठोर मेहनत भी किया करते हैं। हिंदू धर्म के मुताबिक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। महालक्ष्मी को सुख समृद्धि और धन की देवी भी माना जाता है। मान्यता के अनुसार अगर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है तो घर में कभी भी धन से जुड़ी समस्याएं नहीं आती है।
शुक्रवार के उपाय
1. शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्रवार को सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इसके बाद में स्नान आदि से निर्मित होकर लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। लक्ष्मी जी की पूजा के लिए घर के पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाएं।
2. पूजा करते वक्त व्यक्ति को 108 बार लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्र इस प्रकार होता है ॐ श्रीं श्रीये नम:। यह भी बताया गया है कि लक्ष्मी मंत्र का जाप करते वक्त ध्यान पूजा पर ही रखना चाहिए और पूरी आस्था के साथ मंत्र का जाप करें।

3. मान्यता के अनुसार शुक्रवार को महालक्ष्मी के मंदिर में जाकर लाल रंग का वस्त्र जरूर चढ़ाना चाहिए इससे शुभ फल मिलता है। अगर कोई महिला विवाहित है तो उन्हें शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान भी चढ़ाना चाहिए। जिसमें मुख्य रुप से लाल बिंदी, लाल चूड़ियां, सिंदूर और लाल चुनरी भी होनी चाहिए। अगर आप यह करते हैं तो आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा।

4 शुक्रवार को मां लक्ष्मी को अगर प्रसन्न करना चाहते हैं तो श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें। इसी के साथ साथ भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग लगाएं। पाठ करने के पश्चात प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए और सबको घर में भी प्रसाद बांटना चाहिए।
5. महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार को हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करके और वह फूल तिजोरी या फिर अलमारी में रख देना चाहिए। ऐसा करने पर कहा जाता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और हमेशा आपके घर में विराजमान बनी रहती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in