रविवार को विधिवत करें सूर्य पूजा, 4 चीजों का करें दान, घर में …

रविवार को विधिवत करें सूर्य पूजा, 4 चीजों का करें दान, घर में …
Published on
कोलकाता : सूर्य देव की विधि-विधान से उपासना से कई कष्टों से मुक्ति मिलती है। सूर्य देव की अराधना करने से व्यक्ति को बुद्धि के साथ सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव की उपासना से कुष्ट रोग जैसी बीमारी में भी लाभदायक होता है।
सूर्य को अर्घ्य दें
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देने का बहुत महत्व बताया गया है। रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करके उगते सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही जल में लाल फूल, रोली, अक्षत और मिश्री डालने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य समर्पित करें। अर्घ्य देने के बाद विधिवत सूर्य देव कू दीप धूप जलाकर उनकी पूजा करें। रविवार के दिन व्रत रखने वाले लोगों को सूर्य देव की विधिवत पूजा करनी चाहिए।
पीपल पर दीपक जलाएं
रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता हैं। पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने के लिए रविवार को आटे का चौमुखी दीपक बनाएं। अब इस चौमुखी दीपक को जलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं
रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे पर घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से सूर्यदेव के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।
लाल रंग का कपड़ा पहनें
रविवार के दिन पूजा करते समय लाल रंग का कपड़ा पहनना बहूत शुभ माना जाता है। इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहननकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। साथ ही चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
4 चीजों का दान करें
रविवार के दिन दान व्रत रखने वाले लोगों को दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं, जो भी व्यक्ति इन चीजें का दान करते हैं, उसका कोई भी काम नहीं रुकता।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in