प्रशासन और चुनाव आयोग की भूमिका क्या है ?

प्रशासन और चुनाव आयोग की भूमिका क्या है ?
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पंचायत चुनाव को लेकर खोज-खबर लेने के लिये अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को फोन किया। भाजपा सूत्रों के अनुसार, सुकांत मजूमदार जब उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उस समय अचानक गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया। जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव को लेकर शाह ने सुकांत से कई जानकारियां लीं और पूछा कि चुनाव आयोग की क्या भूमिका है ? पुलिस क्या कर रही है ? केंद्रीय वाहिनी का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है, यह सब शाह ने जानना चाहा। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं या नहीं, कितने लोगों की जान गयी, कितने लोग बेघर हुए हैं, सभी जानकारियां गृह मंत्री ने ली। राज्य के विभिन्न प्रांतों में भाजपा उम्मीदवार और कार्यकर्ता जिस प्रकार लड़ रहे हैं, उसकी प्रशंसा भी केंद्रीय गृह मंत्री ने की। सुकांत मजूमदार ने शाह से राज्य की सामग्रिक हालत की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया, 'चुनाव के दिन सत्ताधारी पार्टी का हमला बढ़ेगा। गणना से पहले काफी जगहों पर बैलट बॉक्स बदलने की कोशिश हो सकती है। इसके लिये बैलट पेपर तैयार करने की खबर है।'

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in