West Bengal Cyclone Dana: 120 की स्पीड से धामरा में टकराया चक्रवात, रात 1 बजे लैंडफाल हुआ शुरू

West Bengal Cyclone Dana: 120 की स्पीड से धामरा में टकराया चक्रवात, रात 1 बजे लैंडफाल हुआ शुरू
Published on

कोलकाता : चक्रवात 'दाना' आज यानी शुक्रवार के तड़के ओडिशा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा के बीच लगभग 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया। चक्रवात के कारण ओडिशा व तटीय बंगाल में जमकर बारिश शुरू हो गयी। बताया जा रहा है कि कोलकाता आते आते चक्रवात धीमा पड़ेगा लेकिन बारिश होने की सम्भावना प्रबल है। कोलकाता समेत पूरे दक्षिण्ा बंगाल में आज दिन भर बादल छाये रहने तथा बारिश होने का पूर्वानुमान है।। चक्रवात को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किये हैं। बंगाल में करीब 3.5 लाख लोगों को सुर​क्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसका सबसे अधिक असर पूर्व मिदनापुर में हुआ है। दक्षिण बंगाल के जिलों में आज यानी 25 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना मुख्य रूप से शामिल हैं।

कंट्रोल रूम से रखी गयी न​जर : नवान्न से राज्यभर की स्थिति पर नजर रखी गयी। जिला प्रशासन से पल-पल की जानकारी ली गयी।

स्कूल, कालेज, एयरपोर्ट और रेल पर असर: चक्रवात ने आम जनजीवन के साथ ही स्कूल, कालेज, रेल व हवाई सेवाओं पर प्रभाव डाला है। स्कूल कालेज बंद है। रेल व विमान सेवाएं नियंत्रित की गयी हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in