बुरी नजर उतारें : कई बार लोगों की बुरी नजर, जलन की भावना या दुश्मन की साजिश के चलते भी हम तरक्की नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यह टोटका आपको हर बुरी नजर से बचाएगा। बुधवार की शाम पूजा के धागे से लिपटा हुआ एक नारियल लें। अब इसे अपने सिर से लेकर पांव तक सात बार घुमाएं। इसके बाद इस नारियल को मंदिर में गणेशजी के चरणों में रख तोड़ दें। अब आपको ये नारियल वहीं मंदिर में छोड़ देना है। इसे अपने साथ घर नहीं लाना है। ऐसा करने से आपके कार्यों में कभी कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।