पंचायत चुनाव में हिंसा : आज भाजपा की केंद्रीय टीम आयेगी बंगाल

पंचायत चुनाव में हिंसा : आज भाजपा की केंद्रीय टीम आयेगी बंगाल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पंचायत चुनाव में हिंसा के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है। ऐसे में चुनावी हिंसा को लेकर आज यानी मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय टीम बंगाल आयेगी और हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करेगी। इस टीम में केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद के अलावा सांसद व मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह, सांसद राजदीप रॉय व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा शामिल हैं। यह टीम हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर इसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in