Seema Haider को घर से उठा ले गई UP ATS …

Seema Haider को घर से उठा ले गई UP ATS …
Published on: 

ग्रेटर नोएडा : पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में जासूसी का एंगल आ गया है। सीमा को सोमवार को एटीएस ने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। ATS सीमा के साथ ही उसके चार बच्चों और सचिन को भी अपने साथ ले गई है। किसी सीक्रेट लोकेशन पर सीमा से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, IB यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनपुट मिला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार है। उसका भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है। जबकि इससे पहले सीमा ने अपने भाई को लेकर कहा था कि वह सेना में नहीं है, बल्कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। ATS इस इनपुट की जांच कर रही है कि यह कितना सच है।

ATS एक्शन में आ गई

IB से इनपुट मिलने के बाद ATS एक्शन में आ गई। सीमा हैदर के पासपोर्ट को भी जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, उसकी मोबाइल डिटेल्स की भी दोबारा जांच की जा रही है। उधर, नोएडा पुलिस ने सीमा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सचिन के घरवालों ने दरवाजे बंद कर लिए हैं।

पाक खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन का शक
सीमा हैदर का मामला जब सामने आया था तो उसके पाकिस्तानी एजेंसी ISI से कनेक्शन की चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में जांच एजेंसियों को इससे जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इसलिए मामला लव एंगल की तरफ मुड़ गया था। लेकिन अब IB के इनपुट के बाद फिर से जासूसी एंगल पर एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News