होंगे सारे काम, रविवार को करें ये काम…

होंगे सारे काम, रविवार को करें ये काम…
Published on

कोलकाता : रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने व सूर्य मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदु परंपरा में भगवान सूर्य एक ऐसे देवता हैं, जिनकी हम साक्षात रूप में पूजा करते हैं। मान्यता ये है कि सूर्य की उपासना से लंबी उम्र, सुंदर रूप, आरोग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं, सूर्यदेव का व्रत करने से शरीर निरोगी होता है और अशुभ भी शुभ में बदल जाता है। इस दिन करें यह कार्य।

– पीपल के पेड़ के नीचे ऐसे जलाएं दीपक
ज्योतिष की मानें तो रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं। सुबह को गो सेवा करें। माना जाता है कि रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी देने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं। रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ अवश्य करें। कहा जाता है कि रविवार के दिन किसी जरूरत मंद को दान करने से काफी दिनों के रुके काम गति पकड़ लेते हैं। यदि धन से जुड़ी समस्या हो तो रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाए। रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के सामने गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं। रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

तांबे के बर्तन में करें ये चीजें दान
भगवान भास्कर को जल अर्पित करना प्रारंभिक प्रक्रिया है। इसके बाद तांबे के बर्तन में गेहूं, गुड़, लाल कपड़े और लाल चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। रविवार को घर से निकलने से पहले सभी सदस्य अपने माथे पर चंदन का तिलक अवश्य लगाएं।

जल चढ़ाते समय करें बोलें ये मंत्र-
1. मित्राय नमः
2. रवायरे नमः
3. सूर्याय नमः
4. भनवे नमः
5. खगया नमः
6. पुष्ने नमः
7. हिरण्यगर्भाय नमः
8. मारीचये नमः
9. आदित्याय नमः
10. सवित्रे नमः
11. ऊँ अर्काय नमः
12. ऊँ भास्कराय नमः

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in