कल बुद्धदेव को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

कल बुद्धदेव को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री को कब अस्पताल से छोड़ा जायेगा, इसे लेकर सोमवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया ​कि सब ठीक रहा तो कल पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। गत 29 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ की समस्या बढ़ने के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य को वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अस्पताल की ओर से बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अब पूरी तरह संक्रमणमुक्त हैं। आज यानी मंगलवार को उनका ब्लड टेस्ट किया जायेगा। परिस्थितियों को देखने के बाद कल उन्हें छुट्टी देने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News