Sleeping Tips : आप भी अपना लें ’10-3-2-1′ का ये सुपरहिट फॉर्मूला

Sleeping Tips : आप भी अपना लें ’10-3-2-1′ का ये सुपरहिट फॉर्मूला

Published on
कोलकाता : क्या आप भी रातभर करवट बदलते रहते हैं लेकिन फिर भी जल्दी से नींद नहीं आती? स्लीपिंग एक्सपर्ट के अनुसार इसकी बहुत सारी वजहें हो सकती हैं, जिन्हें दूर कर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको नींद से जुड़ा ब्रिटेन का सुपरहिट '10-3-2-1′ फॉर्मूला बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाते ही आपकी आंखें तुरंत बंद हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि वह फॉर्मूला क्या है।
झटपट नींद दिलाने वाले '10-3-2-1′ के इस फॉर्मूले को ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने ईजाद किया है। फॉर्मूला बनाने वाले NHS से जुड़े एक डॉक्टर का दावा है कि इस फॉर्मूले पर अमल करके आप बिना किसी इलाज या दवा खाए रोजाना 7-8 घंटे की बढ़िया नींद ले सकते हैं। ब्रिटेन के साथ ही अब तमाम पश्चिमी देशों में इस फॉर्मूले को इलाज के तौर पर आजमाया जा रहा है।
नींद से जुड़ा यह फॉर्मूला डॉक्टर ने शेयर किया है। उनके मुताबिक सोने से 10 घंटे पहले लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स और चाय-कॉफी यानी कैफीन की मात्रा कम कर देनी चाहिए। कैफीन और नींद का छत्तीस का आंकड़ा है और इससे नींद भाग जाती है। अगर आप रात के 10 बजे सोने चले जाते हैं तो दोपहर 12 बजे के बाद कैफीन से जुड़ी चीजें न पिएं।
रात को सोने से 3 घंटे पहले ड्रिंक या हैवी डाइट नहीं लें। ऐसा करने से शरीर को भोजन पचाने के लिए पर्याप्त वक्त मिल जाता है और रात में गैस-एसिडिटी की भी दिक्कत नहीं रहती है। इस उपाय से बेड पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही आंखें बोझिल होकर अपने आप बंद हो जाती हैं और इंसान गहरी नींद में गोते लगाने लगता है।
उन्होंने कहा, रात में सोने के तय समय से 2 घंटे पहले अपने सारे जरूरी काम निपटा लें। ऐसा करने से आपका दिमाग रिलेक्स हो जाएगा और उसमें चल रहे सारे झंझावात थम जाएंगे। जिसके चलते जब आप बेड पर लेटेंगे तो आपके मस्तिष्क में घर या ऑफिस के कामों को लेकर टेंशन नहीं रहेगी। साथ ही नींद भी अच्छी आएगी।
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in