

कोलकाता : शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। शनिवार के दिन कुछ उपाय और पूजन विधि से कर्मफलदाता शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि महाराज यदि प्रसन्न हो जाएं तो कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनि अपने भक्तों पर सदैव कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अधिकतर लोग शनि देव का नाम सुनकर घबरा जाते हैं, लेकिन शनि देव न्याय के देवता है, इसलिए भयभीत नहीं होना चाहिए, शनि के स्वभाव को समझना चाहिए। शनि देव भक्तन हितकारी हैं। शनि देव की पूजा अर्चना से कलेश दूर हो जाते हैं और जीवन में मंगल-बेला और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। शनि देव जिसपर मेहरबान हो जाते हैं उनका जीवन सुख और शांति से भर जाता है। सावन के महीने में शनि देव को प्रसन्न और प्रभावित करने के कौन कौन से उपाय हैं? आइए जानते हैं-
सावन में शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय