इस Actress को उनके करीबी शख्स ने लगाया चूना

इस Actress को उनके करीबी शख्स ने लगाया चूना
Published on: 

मुंबई : साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म 'गुडबाय' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इसी कड़ी में डीवा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, रश्मिका के साथ 80 लाख रुपये की ठगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना 80 लाख रुपये की ठगी की शिकार हो गई हैं। वहीं, ठगी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मैनेजर हैं। कथित तौर पर मैनेजर ने रश्मिका के 80 लाख रुपये चुरा लिए। इस बात की सूचना मिलते ही रश्मिका बेहद गुस्सा हो गईं और उन्होंने तत्काल प्रभाव से मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया।
लंबे समय से थी साथ

रिपोर्ट के अनुसार मैनेजर बेहद लंबे समय से रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ी हुई थीं और एक्ट्रेस की जानकारी के बिना ही धीरे-धीरे पैसे चुरा रही थीं। ऐसा होने पर रश्मिका मंदाना shocked हैं, और इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।
Upcoming Projects क्या ?
रश्मिका मंदाना की बात करें तो, वह इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया और प्री-टीजर ने रिलीज के साथ ही फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया। यह मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही इसी तारीख पर रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से भिड़ेगी।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in