खुद से शादी करने वाली महिला ने कुछ इस तरीके से मनायी अपनी First Wedding Anniversary !

खुद से शादी करने वाली महिला ने कुछ इस तरीके से मनायी अपनी First Wedding Anniversary !
Published on

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली क्षमा बिंदु ने एक साल पहले तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने खुद से शादी की थी। क्षमा बिंदु अब अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी मना रही हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि खुद शादी करने के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है। क्षमा बिंदु ने 09 जून 2022 को अपने साथ 'सात फेरे' लिए और खुद की मांग में सिंदूर लगा, पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। क्षमा भारत की पहली एकलविवाह यानी सेल्फ मैरिज करने वाली महिला हैं। इसे सोलोगैमी (sologamy) भी कहा जाता है। क्षमा बिंदु एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। क्षमा बिंदु ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली शादी की सालगिरह की वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करते दिख रही हैं।

वीडियो शेयर कर क्षमा ने लिखा…

वीडियो शेयर करते हुए क्षमा बिंदु ने लिखा, "हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी।" इस वीडियो को अलग-अलग स्निपेट्स का इस्तेमाल करके बनाया गया है। वीडियो में क्षमा ने अपनी शादी से लेकर एक साल में क्या-क्या किया, उन सभी चीजों को अलग-अलग फोटो-वीडियो के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

एकला चोलो रे का मैसेज दिया

वीडियो में क्षमा बिंदु ने "एकला चोलो रे…" का मैसेज भी दिया है। क्षमा बिंदु ने वीडियो में "एकला चोलो रे…" को टैटू भी दिखाया है। बता दें कि एकला चोलो रे… नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की एक प्रसिद्ध बंगाली कविता है। पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने उन्हें बस विश किया और लिखा 'हैप्पी एनिवर्सरी ' लिखा है।

ये अकेले इतना खुश है

एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा, कमाल है। ये अकेले इतना खुश हैं, जितना कोई किसी के साथ भी नहीं होता है। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो"। एक ने लिखा, आप हमेशा ऐसे ही खुश रहिए।

कौन हैं क्षमा बिंदु

क्षमा बिंदु गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली हैं। क्षमा 25 साल की हैं। क्षमा बिंदु ने समाजशास्त्र की पढ़ाई की है। इसके साथ ही वो एक ब्लॉगर भी हैं। क्षमा बिंदू के इंस्टाग्राम अकाउंट @kshamachy पर 27 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं।

क्या आपने देखा है वीडियो?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kshama Bindu (@kshamachy)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in