

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर पूजा पाठ करने के बाद उगते सूरज को जल जरूर दें। रविवार के सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति को नौकरी और कारोबार में सफलता हासिल होती है।
यदि आपको लगातार कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो रविवार के दिन किसी नदी या सरोवर के पास जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। मछलियों को आटा खिलाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। साथ ही व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है।
अगर किसी व्यक्ति को धन से संबंधित समस्याएं होती हैं तो रविवार के दिन नई झाड़ू खरीद कर घर ले आएं। इसके बाद अगली सुबह मंदिर में चुपचाप रख आएं। ख्याल रखें की आपको ऐसा करते कोई देखे नहीं। ऐसा करने से आपको धन से संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी।
अगर आपको कोई आर्थिक समस्या है तो रविवार के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें। ऐसा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।