मिलेगी हर काम में सफलता, सोमवार को ऐसे करें शिव पूजन

मिलेगी हर काम में सफलता, सोमवार को ऐसे करें शिव पूजन
Published on: 

कोलकाता : हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। बहुत से लोग सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। कुछ लोग सोमवार के दिन व्रत भी करते हैं। सोमवार का व्रत करने से जीवन से दुख, रोग, कलह, क्लेश और आर्थिक तंगी दूर होती है। जीवन में विवाह संबंधी कोई परेशानी आ रही हो तो सोमवार का व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है। सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और राह में आने वाली हर बाधाओं को दूर करते हैं।

सोमवार के दिन करें ये उपाय-

– सोमवार के दिन स्नान करने के बाद 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

– सोमवार के दिन शिव की पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आंकड़े का फूल चढ़ाएं। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

– सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से विवाह संबंधित सभी दिक्कतें दूर होती हैं।

– सोमवार की पूजा हरे, लाल, सफेद, केसरिया, पीला या आसमानी रंग का वस्त्र पहन कर करें।

शिव पूजन में ना करें ये काम-

भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है लेकिन माना जाता है कि जरा सी चूक से भगवान शिव नाराज भी हो जाते हैं। सोमवार की पूजा कभी भी काले रंग के वस्त्र पहन कर नहीं करनी चाहिए। भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित माना गया है। भगवान शिव को कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News