सांप की तस्वीर
सांप की तस्वीर

कोलकाता नगर निगम में फिर दिखा सांप

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले डिप्टी मेयर के कार्यालय में भी सांप पाया गया था
Published on

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में एक बार फिर सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह नगर निगम के प्रिंटिंग विभाग में कर्मचारियों ने लगभग दो फुट लंबे सांप को देखा, जिससे पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बार-बार इस तरह की घटनाओं के सामने आने से कर्मचारियों में भय व्याप्त है। निगम सूत्रों के अनुसार, सुबह 10:30 बजे जब कर्मचारी काम कर रहे थे तभी प्रिंटिंग विभाग में एक सांप फर्श पर रेंगता दिखा। सुरक्षा गार्ड निरुपम भट्टाचार्य ने सबसे पहले इसे देखा और शोर मचाकर सभी को सतर्क किया। कर्मचारियों ने कार्यालय खाली कर दरवाजा बंद कर दिया। मालूम हो कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले डिप्टी मेयर के कार्यालय में भी सांप पाया गया था, जिससे कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। नगर निगम ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सांप को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ बुलाए गए। माना जा रहा है कि यह सांप जहरीला नहीं था लेकिन बार-बार इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in