Skin Care Tips : मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे रोजाना चेहरे पर लगाएं…

Skin Care Tips : मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे रोजाना चेहरे पर लगाएं…
Published on

Tomato For Skin : टमाटर स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने में कारगर है। इसमें विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के सहायक है। टमाटर सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें कई आवश्यक न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए जरूरी होते हैं। यह त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। आइए जानें त्वचा पर टमाटर लगाने के क्या फायदे हैं।

1. त्वचा को नमी प्रदान करता हैटमाटर पोटैशियम से भरपूर होता है, जो ड्राई स्किन की समस्या में फायदेमंद है। यह आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करता है।

2. डेड स्किन सेल्स हटाने में सहायकप्रदूषण के कारण  चेहरे पर गंदगी जम जाती है, जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। चेहरे को साफ करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

3. ऑयली स्किन की समस्या में कारगरअगर आपकी स्किन ऑयली है, तो टमाटर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है।

4. त्वचा की सूजन कम करेंटमाटर में विटामिन-ई और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए सहायक है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की सूजन और जलन को कम करते हैं।

5. एंटी एजिंग कम करेंटमाटर में मौजूद पोषक तत्व एंटी एजिंग की समस्या में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों से बच सकते हैं। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

6. सनबर्न से बचाता हैसनबर्न के कारण त्वचा पर रेडनेस की समस्या होती है। जिससे त्वचा की चमक खो जाती है। टमाटर के इस्तेमाल से आप सनबर्न की समस्या से राहत पा सकते हैं।

ऐसे लगाएं चेहरे पर टमाटर

– कॉटन की मदद से टमाटर का रस चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
– टमाटर को पानी से धो लें, अब इसे टुकड़ों में काट लें। पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें।
– टमाटर का फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे दही या ओटमील में शामिल कर फेस मास्क बनाकर अपने फेस फर लगा सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in