Sensex-Nifty : आज भी बाजार में रहा बहार

Sensex-Nifty :  आज भी बाजार में रहा बहार
Published on: 

मुंबई : शेयर मार्केट में लगातार तेजी जारी है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर क्लोज हुए हैं। सेंसेक्स मार्केट में हर दिन नया रिकॉर्ड लेवल बना रहा है। आज सेंसेक्स 274.00 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 65,479.05 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ है। आज बैंक निफ्टी भी रिकॉर्ड लेवल पर क्लोज हुआ है, लगातार छठे दिन भारतीय बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली है।

किस लेवल पर क्लोज हुआ निफ्टी और बैंक निफ्टी?

आज निफ्टी इंडेक्स 66.45 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 19,389.00 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी बैंक 143 अंक बढ़कर 45301 पर क्लोज हुआ है।

बजाज फाइनेंस 7 फीसदी चढ़ा
सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स टॉप पर रहे हैं। बजाज फाइनेंस का स्टॉक 7.17 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोज हुआ है। इसके अलावा टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाइटन, विप्रो, टीसीएस, कोटक बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, आईटीसी, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एलटी, एचडीएफसी और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स में भी तेजी रही है।

किन शेयर्स में आज रही बिकवाली?
इसके अलावा अगर गिरावट वाले शेयर्स की बात की जाए तो आज भारती एयरटेल के शेयर्स में गिरावट रही है। वहीं, एक्सिस बैंक, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्रा केमिकल, पॉवर ग्रिड, एमएंडएम, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयर्स में भी आज बिकवाली रही है।

298.64 लाख करोड़ पर पहुंचा BSE का एमकैप
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT, बैंकिंग और फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए. वहीं, ऑटो, इंफ्रा और एनर्जी स्टॉक्स में दबाव देखने को मिला। PSE, रियल्टी और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई के मार्केट को देखें तो आज इसमें करीब 40,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद में बीएसई का मार्केट कैप 298.64 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in