ईडी कार्यालय नहीं पहुंची सायोनी, कहा …

Published on: 

11 जुलाई के बाद जितनी बार ईडी बुलाएगी, उतनी बार जाऊंगी

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एसएससी मामले में बुधवार को ईडी की टीम तृणमूल नेता सायोनी घोष का इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आयी। बुधवार को ईडी कार्यालय में उनके सुरक्षा कर्मी पहुंचे और मांगे गये कुछ दस्तावेजों को ईडी अधिकारियों को सौंप दिया। इसके साथ ही उनके नहीं आ पाने के कारण से संबंधित पत्र भी ईडी अधिकारी को दिया गया है। सायोनी को पंचायत चुनाव प्रचार हेतु पूर्व बर्दवान के गलसी में रोड शो में देखा गया। वहां पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं ईडी कार्यालय नहीं जा सकती, व्यस्त हूं।

11 जुलाई के बाद बुलाया जायेगा तो जाउंगी

चुनाव परिणाम आने के बाद यानी 11 जुलाई के बाद मुझे जितनी बार बुलाया जाएगा, मैं उतनी बार जाऊंगी। उनके सुरक्षा कर्मी ने भी कहा कि वे चुनावी व्यस्तता के कारण ईडी कार्यालय नहीं पहुंचीं। इस बारे में ईमेल से भी ईडी को सूचित किया जा चुका है। इधर, ईडी सूत्रों के मुताबिक छानबीन के दौरान उनका बयान लेना जरूरी है, इसलिए जल्द ही उन्हें फिर से नोटिस भेजी जा सकती है। इस बारे में तृणमूल प्रवक्ता कुनाल घोष ने कि सायोनी घोष ने ईडी को एक पत्र भेजकर बुधवार को उसके अधिकारियों के समक्ष पेश होने में असमर्थता जतायी है क्योंकि वह पंचायत चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार में व्यस्त हैं। वह जांच के सिलसिले में 30 जून को यहां ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुई थीं। उन्होंने कहा कि सायोनी घोष ने ईडी के कहने पर करीब 530 पृष्ठों का दस्तावेज भेजा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in