Saturday Mantra : शनिवार के ये उपाय खोलेंगे बंद किस्मत का …

Published on: 

कोलकाता : हिंदू धर्म में सभी हफ्ते के सभी दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित माने जाते हैं। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शनिवार के दिन शनिदेव की उपासना करते हैं उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कलयुग का देवता भी बताया गया है, वो सभी को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इस शनिवार अगर आप भी शनि देव को खुश करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं।

घर की सुख-समृद्धि के लिए

शनिवार के दिन एक लोटा जल लेकर उसमें थोड़ी सी शक्कर मिला लें। अब इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। साथ ही 'ऊं ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर की सुख-शांति बनी रहती है।

कोर्ट-कचहरी के मामलों में

शनिवार के दिन पीपल के 11 पत्तों की माला बनाकर उसे शनिदेव को अर्पित करें। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी से संबंधित सभी मामलों में सफलता मिलती है।

पति-पत्नी के लिए
अगर आपके शादीशुदा जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं और पति-पत्नी के बीच में ज्यादा झगड़े होते हैं तो कच्चे सूत के धागे को लपेटते हुए सात बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से शादीशुदा जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News