Saturday Mantra : शनिवार के दिन दिखें ये 5 चीज, तो बन जाएंगे सारे …

Saturday Mantra : शनिवार के दिन दिखें ये 5 चीज, तो बन जाएंगे सारे …
Published on

कोलकाता : शनि देव हर व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि देव प्रसन्न हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-संपत्ति की कभी कमी नहीं रहती है। शनि देव अपने भक्तों को यश, धन, पद और सम्मान का लाभ कराते हैं। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन अगर आपको कुछ विशेष चीजें दिखाई देती है तो ये संकेत मिलता है कि शनि देव आप पर मेहरबान हैं। जानते हैं इन चीजों के बारे में।

काली गाय दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपको कहीं काली गाय दिखाई दे जाए तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। यह संकेत बताता है कि आप पर शनि देव मेहरबान हैं और उनकी कृपा से आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है। शनि देव आपको हर तरह की मुश्किलों से बचाएंगे।

काले कुत्ते का दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपको काला कुत्ता दिखाई देता है, तो यह भी एक बहुत शुभ संकेत है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को खाना खिलाने से शनि दोष कटता है और उनकी कृपा बरसती है। इस दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाने से आपके ऊपर राहु और केतु का आशीर्वाद बना रहता है।

काला कौवा दिखाई देना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन अगर किसी व्यक्ति को काला कौवा दिखाई दे दे तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है। वहीं किसी व्यक्ति को शनिवार के दिन काला कौवा पानी पीते दिखाई देता है तो ये संकेत मिलता है कि उसकी किस्मत उस पर मेहरबान रहेगी। शनि देव की कृपा से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

भिखारी का दिखाई देना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपके दरवाजे पर कोई भिखारी आता है तो उसे खाली हाथ न जाने दें। अपनी क्षमता के अनुसार उसे कुछ ना कुछ दान जरूर दें। माना जाता है कि भिखारी को दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सारी मुश्किलें दूर कर देते हैं। इसके अलावा शनिवार के दिन जूते-चप्पल अचानक चोरी हो जाना भी शनि देव का एक शुभ संकेत माना जाता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in