मोटापा दूर करे सत्तू

सत्तू: मोटापा कम करने का प्राकृतिक उपाय
मोटापा दूर करे सत्तू
Published on

कोलकाता : सत्तू इंडियन फास्ट फूड है। यह तुरंत उपयोग के लिए तैयार हो जाता है। सत्तू चना, जौ, गेहूं आदि को भून एवं पीस कर बनाया जाता है। यह भारत का पारंपरिक फास्ट फूड कहलाता है। यह विविध रूपों में गांवों देहातों में प्रयुक्त किया जाता है। यह बिहार एवं सीमावर्ती प्रांतों में बहुत अधिक लोकप्रिय है। बिहार के होटलों में यह सर्वत्र मिलता है। यह घर-घर में बनाया एवं उपयोग किया जाता है। भारत में प्राचीन काल से इसका उपयोग हो रहा है।

यह पोषण से परिपूर्ण है। यह मधुमेह एवं मोटापे में लाभदायी है। यह सेवनकर्ता को तत्काल शक्ति प्रदान करता है। यह भूख शांत करता है और पाचक है। यह शरीर को छरहरा बनाता है। थकावट दूर करता है। पहले यात्री इसे साथ लेकर यात्रा पर निकलते थे। यह मोटापा, मधुमेह के अलावा अधिक पसीना आने वाले को लाभ पहुंचाता है। यह बच्चे,बड़े सभी के लिए बेहतर आहार माना गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in