Shukrawar ke Upay : शुक्रवार को कीजिए बस कोई एक काम, देवी …

Published on

कोलकाता : शुक्रवार का दिन धन, यश और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग पूजा पाठ और जप तप करते हैं। कहते हैं मां लक्ष्मी जिस पर अपनी कृपा बरसाती है उसके जीवन में कभी धन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं रहती है। व्रत के अलावा अगर आप शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपाय भी कर लेते हैं तो मां लक्ष्मी सदा आप पर प्रसन्न रहेंगी। आइए जानते हैं शुक्रवार के उपाय। आप ये आप शुक्रवार के दिन कभी भी कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

1. शुक्रवार के दिन सुबह या शाम के समय पूजा करने के बाद कपूर डालकर देवी की आरती करें। इसके बाद आरती को अपने घर के हर एक कमरे में जरूर दिखाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं।

2. इसके अलावा आप चाहें तो लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं। ये पाठ आपको हर शुक्रवार के दिन करना है। इसके अलावा आप चाहें तो हर दिन या शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।

3. कमल का फूल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसलिए हर शुक्रवार को एक कमल का फूल देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। अगर कमल संभव न हो तो लाल गुलाब का फूल देवी लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें।
4. शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक रंगोली बनाएं और दीप और अगरबत्ती जरूर जलाएं। घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल इकट्ठा न रहने दें।
5. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। जब जल सिंघारे का मौसम हो तब देवी लक्ष्मी को यह फल भी पूजा में अर्पित कर सकते हैं।
6. इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर में मां, सास जो भी बुजुर्ग महिला हों उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना कृपा बनाए रखती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in