चिकन बर्गर खाने पर Rashmika Mandanna हुई ट्रोल, जानें वजह

चिकन बर्गर खाने पर Rashmika Mandanna हुई ट्रोल, जानें वजह
Published on

मुंबई : रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आज के समय की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो लाखों लोगों के दिलों में बसती हैं। लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हालांकि इन दिनों वो चिकन बर्गर खाने को लेकर ट्रोल हो रही हैं। आपको मालूम हो कि कुछ समय पहले ही वो एक बर्गर ब्रांड के एड वीडियो में नजर आई हैं, जिसमें उन्हें चिकन बर्गर खाते हुए दिखाया गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पहले रश्मिका ने बताया है कि वो वेजिटेरियन हैं, लेकिन अब चिकन बर्गर खा रही हैं। वहीं अब इसी को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं।

यूजर्स ने कमेंट कर कहा

रश्मिका मंदाना द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "डबल स्टैंडर्ड, पहले कहा कि मैं वेजिटेरियन हूं और अब चिकन बर्गर खा रही हैं और उसे प्रोमोट भी कर रही हैं।" एक दूसरे ट्विटर यूजर ने कहा कि जब तक उन्हें मिलियन बक्स नहीं मिल गए तब तक वो वेगन थीं, उसके बाद वो चिकेनटेरियन हो गई। रश्मिका के चिकने बर्गर खाने पर लोगों के इस तरह के कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।  एक ट्विटर यूजर ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा, "वेजिटेरियन रश्मिका मंदाना ने चिकन बर्गर एंजॉय किया। सितारे और उनके हाइपोक्रेसी।"

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in