चंद्रयान 3 के गवाह बने थे कोलकाता के पवन गोयनका
केंद्र सरकार के अधीन इन स्पेश के चेयरमैन है पवन
कोलकाता : तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन व इसरो के महत्वाकांक्षी एलवीएम 3 रॉकेट पर सवार होकर धुएं का गुबार छोड़ते हुए चंद्रयान 3 गत शुक्रवार को चंद्रमा की ओर अग्रसित हुआ था। श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण के मात्र 16 मिनट बाद एलवीएम 3 रॉकेट में चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया था। इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पवन कुमार गोयनका भी मौजूद थे। बड़ाबाजार इलाके में रह चुके गोयनका वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन इन स्पेश के चेयरमैन है। यह कंपनी चंद्रयान को आर्थिक सहयोग कर रही है। गोयनका श्रीजैन विद्यालय कोलकाता के पूर्व विद्यार्थी रह चुके हैं। विद्यालय परिवार से उनके संबंध सदैव रहे हैं। विद्यालय परिवार तथा राज्य पश्चिम बंगाल स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कांकरिया ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। सचिव मनोज बोथरा ने विद्यालय के लिए एक उपलब्धि बताया है।

